Coca-Cola इंडिया के बारे में विवरण

Minute Maid की ओर से पेश किए गए हनी इन्फ्यूज्ड और वीटा पंच वेरिएंट की पंजाब में शुरुआत के परिणामस्वरूप Coca‑Cola इंडिया की न्यूट्रिशन कैटेगरी में बढ़ोतरी हो रही है।

• इस महीने पंजाब में बिकने वाले वेरिएंट अगले साल उत्तर भारत के अन्य क्षेत्रों में भी उपलब्ध होंगे
• Coca‑Cola कंपनी के "बेवरेज फॉर लाइफ" प्लान के अनुसार लॉन्च किया गया है।

06/10/2022

पंजाब, 6 अक्टूबर 2022: Coca‑Cola कंपनी का फ्रूट न्यूट्रिशन ब्रैंड Minute Maid दो नए प्रोडक्ट - ‘हनी इन्फ्यूज्ड" और ‘वीटा पंच’ की शुरुआत के साथ भारत में अपनी पोर्टफोलिओ का विस्तार कर रहा है, जिसे सबसे पहले पंजाब में उपलब्ध कराया जाएगा। 100 से ज़्यादा देशों में, Minute Maid का लोगों को गुणवत्तापूर्ण उत्पाद प्रदान करने का गौरवपूर्ण इतिहास रहा है।

दुनिया भर में Minute Maid के 100 से ज़्यादा अलग-अलग फ्लेवर और किस्मों के साथ, संतरे के रस से लेकर सेब के रस तक, और नींबू पानी से लेकर पंच तक, ब्रैंड अपने वेरिएंट में उच्चतम गुणवत्ता वाली सामग्री का इस्तेमाल करता है। हाल ही में लॉन्च किया गया हनी इन्फ्यूज्ड और वीटा पंच फ्रूट फ्लेवर निश्चित तौर पर पंजाब में सभी का पसंदीदा ब्रैंड बनने के लिए तैयार है, क्योंकि यह पोषण तत्वों से भरपूर हैं।

हनी इन्फ्यूज्ड रेंज उपभोक्ताओं को स्वस्थ, निरंतर ऊर्जा प्रदान करने का दावा करती है, जबकि वीटा पंच के हर 200 मिली का रोजाना सेवन करने से आपको 100% विटामिन C (RDA के अनुसार, अनुशंसित आहार की मात्रा) मिलता है। भविष्य में, नए वेरिएंट उत्तर भारत के अलग-अलग क्षेत्रों में सभी दुकानों पर भी उपलब्ध होंगे।

Coca‑Cola इंडिया और साउथवेस्ट एशिया में न्यूट्रिशन कैटेगरी के मार्केटिंग डायरेक्टर अजय कोनाले ने लॉन्च पर एक बयान देते हुए कहा कि "Coca‑Cola कंपनी में, हमारा मकसद ऐसे ब्रैंड और पेय पदार्थों का चयन करना है, जिन्हें लोग तन-मन को तरोताजा रखने के लिए पीना पसंद करते हैं। हमारी ‘बेवरेज फॉर लाइफ’ कहानी हमारे लिए विशिष्ट है। इसे भारत में अलग-अलग तरह के उत्पाद नवाचारों के माध्यम से अपनाया जा रहा है, यह महत्वपूर्ण बाजार अनुसंधान और उपभोक्ता की खास जानकारी हासिल करने पर आधारित है। Minute Maid पोर्टफोलियो के तहत हमारी नवीनतम पेशकश पूरी तरह से हमारी इनोवेशन से जुड़ी रणनीति के अनुससर है।”

Minute Maid हनी इन्फ्यूज्ड रेंज को चुनिंदा ताजे फलों से बनाया गया है। प्रीजरवेटिव मुक्त पेय पदार्थ, तीन स्वादिष्ट स्वादों में उपलब्ध हैं - सेब, मिक्स्ड फ्रूट और अमरूद। Minute Maid के वीटा पंच रेंज में ग्राहकों के लिए विटामिन C से भरपूर फलों का दैनिक स्रोत है। यह दो स्वादिष्ट फलों सेब-बेरी और मिक्स्ड फ्रूट के स्वाद में आता है: इसे चुनिंदा उत्पाद के सही मिश्रण के साथ तैयार किया जाता है। साथ ही, इसका स्वाद इतना अनूठा है कि यह सभी को पसंद आता है।

दोनों नए उत्पाद, 1-लीटर टेट्रा पैक के खास पैक साइज़ में उपलब्ध होंगे | Coca‑Cola इंडिया अपनी न्यूट्रेशन कैटेगरी में तेजी से निवेश करने पर ध्यान केंद्रित करना जारी रखेगी, क्योंकि यह अपने Minute Maid और Maaza पोर्टफोलियो के तहत नए उत्पादों को लॉन्च करने की योजना बना रही है।

Coca‑Cola इंडिया के बारे में जानकारी

भारत में Coca‑Cola देश की अग्रणी पेय कंपनियों में से एक है, जो उपभोक्ताओं के लिए स्वस्थ, सुरक्षित, उच्च गुणवत्ता वाले, ताज़ा पेय विकल्पों की अलग-अलग रेंज पेश करती है। 1993 में फिर से प्रवेश करने के बाद से, कंपनी पेय उत्पादों से उपभोक्ताओं को तरोताजा कर रही है – Coca‑Cola, Coca‑Cola ज़ीरो शुगर, Diet Coke, Thums Up, Charged by Thums Up, Fanta, Fanta एप्पल डिलाइट, Limca, Limca Sportz, Sprite, Sprite Zero, Maaza, VIO फ़्लेवर्ड मिल्क, Minute Maid पल्पी ऑरेंज, Georgia के गर्म और ठंडे चाय और कॉफी के अलग-अलग विकल्प, एक्वैरियस और एक्वैरियस ग्लूकोचार्ज, Schweppes, Smartwater, Kinley और Bonaqua पैकेज्ड ड्रिंकिंग वॉटर और Kinley क्लब सोडा। अपने बॉटलिंग ऑपरेशन और अन्य बॉटलिंग साझेदारों के साथ, 2.6 मिलियन से ज़्यादा खुदरा दुकानों के एक मजबूत नेटवर्क के माध्यम से, कंपनी प्रति सेकंड 500 से ज़्यादा सर्विंग की दर से लाखों उपभोक्ताओं के जीवन को प्रभावित करती है। इसके ब्रैंड देश में सबसे पसंदीदा और सबसे ज्यादा बिकने वाले पेय पदार्थ हैं, जिनमें Thums Up और Sprite दो सबसे ज्यादा बिकने वाले स्पार्कलिंग पेय पदार्थ है।

Coca‑Cola इंडिया सिस्टम 25,000 लोगों को प्रत्यक्ष रोजगार और 150,000 से अधिक लोगों को अप्रत्यक्ष रोजगार प्रदान करती है। भारत में Coca‑Cola सिस्टम वर्ल्ड विदाउट वेस्ट, फ्रूट सर्कुलर इकोनॉमी, वॉटर स्टीवर्डशिप, महिला सशक्तिकरण, और कई अन्य सामुदायिक पहल के माध्यम से स्थायी समुदायों के निर्माण में सामान्य तरीके से योगदान दे रहा है। भारत में कंपनी के संचालन और इसके प्रोडक्ट के बारे में ज़्यादा जानकारी के लिए, कृपया इस लिंक पर जाएं: www.coca-colaindia.com और www.hccb.in